Amrapali Dubey dance Chocolate Day 2019: चॉकलेट डे पर वायरल हुआ आम्रपाली दुबे का ये भोजपुरी गाना, VIDEO
Updated Feb 09, 2019 | 07:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल
Amrapali Dubey dance viral on Chocolate Day 2019 Valentine Day: वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी चॉकलेट डे के दिन आम्रपाली दुबे का एक भोजपुरी गाना वायरल हो रहा है। देखेंगे तो मजा आ जाएगा।
amrapali dubey with nirhua
Amrapali Dubey dance viral on Chocolate Day 2019 Valentine Day: वेलेंटाइन वीक चल रहा है और आज इस प्रेम के वीक का तीसरा दिन है। इस दिन को चॉकलेट डे (Chocolate Day) के रूप में मनाया जाता है। एक दूसरे को चाहने वाले चॉकलेट की मिठास के साथ प्रेम की शुरुआत करते हैं। इस दिन चॉकलेट की मिठास दोगुनी करने आ गईं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे। Youtube सेंसेशन मानी जाने वाली आम्रपाली दुबे का ये भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana Songh) तेजी से वायरल हो रहा है और चॉकलेट डे पर Youtube Top Trend बन गया है।
यह गाना है भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म सिपाही का जिसमें आम्रपाली दुबे के साथ एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों सितारे किस तरह बेपरवाह होकर प्यार कर रहे हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 7 करोड़ बार देखा जा चुका है।
बेहतरीन एक्टर के साथ साथ एक शानदार डांसर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली आम्रपाली दुबे इस वीडियो में गुलाबी रंग की शॉर्ट आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस गाने को आम्रपाली दुबे ने ओम झा के साथ मिलकर गाया है।
बता दें कि भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। उन्हें जब भी शूटिंग से थोड़ा ब्रेक मिलता है तो वह अपने फैंस के लिए वीडियो या तस्वीरें जरूर पोस्ट करती है। आम्रपाली अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर देती हैं। आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। आम्रपाली ने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है।
Bollywood News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का बॉलीवुड सेक्शन। देश और दुनिया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के लिए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।
और पढ़ें




0 Comments